Lucknow, Meteorological Department, Storm, Hardoi, Sitapur, Barabanki

लखनऊ: मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है जो लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के बाद अब आंधी-तूफान आफत लेकर आया है। उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान लगातार अपना कहर बरपा रहा है। इस बीच शुक्रवार को भी यूपी के कई जिलों में तूफान आने की आशंका जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत जिला हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी में धूलभरी आंधी और तूफान आने की आशंका जताई जा सकती है। संभावना जताई जा रही है कि शनिवार व रविवार को यूपी के कई इलाकों में बारिश भी हो सकती है। इसे प्री-मानसून बारिश की शुरुआत माना जा रहा है। आगामी दिनों में मध्यम स्तर की बदली छाई रहेगी।

इन राज्यों में भी तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, गोवा, केरल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में आंधी और तेज बारिश की आशंका जताई है। अगले 24 घंटों में दिल्ली एनसीआर में धूल भारी आंधी और तापमान में गिरावट आने की संभावना है। आपको बाता दें कि मौसम विभाग के अनुसार 22 से 23 जून तक दिल्ली में मानसून आने की संभावना है।