तैमूर

करीना कपूर खान और शैफ अली खान को अपने बेटे तैमूर के नाम के लिए कई बार परेशानियां झेलनी पड़ी हैं। अब एक बार फिर तैमूर अली खान का नाम चर्चा में है और अबकी बार तो इसकी चर्चा हॉलीवुड की एक्ट्रेस कैथरीन हेग्ल से है।

करीना और हॉलीवुड की कैथरीन हेग्ल के बीच कनेक्शन
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और हॉलीवुड की एक्ट्रेस कैथरीन हेग्ल के बीच के कनेक्शन की वजह से अब फिर से ‘तैमूर’ नाम चर्चा में है। करीना कपूर खान और हॉलीवुड स्टार कैथरीन हेग्ल की कुछ बातें आपस में काफी मिलती जुलती हैं।

पहली बात
दोनों ही स्टार्स ने 20 दिसंबर को अपने बच्चों को जन्म दिया है और इनसे ज्यादा इनके बच्चे फेमस हैं।

दूसरी बात
करीना के बेटे तैमूर का जन्म 20 दिसंबर की सुबह को हुआ था और हॉलीवुड स्टार कैथरीन ने भी उसी दिन अपने बेटे जोश केली को जन्म दिया।

तीसरी बात
करीना कपूर खान और कैथरीन आपस में अपने दोनों के बच्चों के नाम शेयर करते है।

करीना कपूर को अपने बेटे तैमूर का नाम रखते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री और फैंस ने करीना को ट्रोल करना शुरू किया था। हॉलीवुड मूवी ‘ग्रे एनाटॉमी’ एक्ट्रेस कैथरीन हेग्ल को अपने बेटे का नाम जोशूया रखा था तब से उनको इस नाम को लेकर परेशानियां झेलनी पड़ी थी।

फिल्म ‘रंगून’ के प्रमोशन के दौरान एक्टर सैफ अली खान ने कहा था कि उन्होंने बेटे तैमूर का नाम बदलने के बारे में एक बार सोचा भी था लेकिन करीना इसके खिलाफ थीं।