चंडीगढ़ : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज यानि मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे। राजनाथ सिंह ने पीजीआइ में करीब 22 करोड़ की लागत से तैयार इंफोसिस फाउंडेशन रेडक्रॉस सराय का उद्घाटन किया। मालूम हो कि 9 सितंबर 2016 को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इंफोसिस फाउंडेशन रेडक्रॉस सराय की नींव रखी थी।

वहीं इसके बाद राजनाथ सिंह जीएमसीएच-32 में भी नए ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। राजनाथ सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कार्यालय कमलम में युवा संवाद कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। इस दौरान वे युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। युवा मोर्चा दोपहर 2.15 बजे इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार और अन्य पार्टी नेता हिस्सा लेंगे।