इंप्रेस

नई दिल्ली : आज के दौर में हर लड़के का सपना होता है कि उसकी एक खूबसूरत सी गर्लफ्रेंड हो जो उससे बहुत प्यार करे। लेकिन कुछ कमियों, गलतियों या  कुछ अलग- अलग कारणों की वजह से लड़कियां इंप्रेस नहीं होती है जिसके कारण आप सिंगल रहे जाते हैं। तो आपको अब निराश होने की जरूरत नहीं है हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बतायेंगे जिससे आप लड़कियों को इंप्रेस कर सकते हैं।

गर्लफ्रेंड बनाने के लिए आपको मंहगे कपड़े, महंगे फोन या सुंदर दिखना जरूरी नहीं है। आप अपनी कुछ आदतों में सुधार या उसको बदल कर भी लड़की को इंप्रेस कर सकते हैं।

लड़कियों से इंटरेस्टिंग चैट करें

किसी भी लड़की को इंप्रेस करना हो तो आप सबसे पहले उससे बात करना शुरू करें लेकिन उसके पीछे ना पड़े, हमेशा याद रखें की समय-समय पर ही बात करें। इस बात का खास ख्याल रखें की जिस भी टॉपिक पर वह बात करना चाहें उसी पर बात करें।

हमेशा कॉंफिडेंट रहें

किसी लड़की से बात करें तो आपके अंदर कॉंफिडेंट होना चाहिए, अगर आप भी किसी भी लड़की से पहली दफा बात करें रहे हैं तो ये बेहद ही महत्वपूर्ण है। इस बात का ख्याल रखें की कॉंफिडेंट के चक्कर में ज्यादा एटीट्यूड में ना बन जाये।

कभी-कभी लड़की की सुनें

किसी भी लड़की से बात करते समय ये बात रखें की पहले उनकी सुने और कहीं भी आपको उनकी कोई बात गलत लगे तो बड़े ही स्मार्ट तरीके से उसका जवाब दें।  जब वह बात कर रही हो तो उनकी बात में शामिल हो, उन्हें ऐसा नहीं लगना चाहिए की वह अकेली ही बोलती जा रही है।

हमेशा धैर्य रखें

हम अक्सर फिल्मों में देखते है की एक बार लड़की ने लड़के को देखा और वह उसके प्यार में पागल हो गई लेकिन अगर आप भी लड़की को इंप्रेस करना चाहते हैं तो धैर्य रखें और अच्छा टाइम देखकर ही प्रपोज करें।