ind green

दलीप ट्रॉफी का आगाज हो चुका है। दलीप ट्रॉफी के पहले मैच की शुरुआत लखनऊ से हुई है। यहाँ पर इंडिया रेड और इंडिया ग्रीन के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इंडिया रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। खेल के दूसरे दिन इंडिया रेड की टीम 323 रन बनाकर आउट हो गई।

इंडिया ग्रीन के खिलाफ की शुरुआत ख़राब रही और टीम के स्टार बल्लेबाज मुरली विजय जल्दी ही पवेलियन लौट गए। मुरली विजय को कर्ण शर्मा ने 4 रनों के स्कोर पर एलबीडबल्यू आउट किया। टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। क्रीज पर करुण नायर और समर्थ मौजूद हैं।

इंडिया रेड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पारी की शुरुआत करने सुदीप चटर्जी और प्रियांक पंचाल को भेजा गया। प्रियांक पंचाल और सुदीप ने सधी हुई शुरुआत की थी। प्रियांक 105 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर आउट हुए। जबकि सुदीप 52 रनों के स्कोर पर अनिकेत का शिकार बने। इसके अलावा दिनेश कार्तिक ने 50 रन बनाये। इंडिया ग्रीन की तरफ से सिराज ने 2 विकेट झटके। अनिकेत और नवदीप ने एक-एक विकेट हासिल किये.
इंडिया रेड की टीम 323 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।