साझेदारी

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लगातार तीसरी बार टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 27 ओवर में बिना किसी नुकसान से 134 रन बना लिए हैं। शिखर धवन (64 रन) और के.एल. राहुल (67 रन) क्रीज पर मौजूद हैं।

भारतीय टीम
टीम इंडिया में रवींद्र जडेजा की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया गया है।
टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, कुलदीप यादव

श्रीलंकन टीम
श्रीलंका की टीम में 3 बदलाव हुए हैं लक्षण रंगीका, विश्व फर्नांडो और लाहिरू कुमारा को श्रीलंकाई टीम में शामिल किया गया है।
टीम : दिनेश चंडीमल (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, उपुल थरंगा, दिमुथ करुणारत्ने, निरोशन डिकवेला, कुशल मेंडिस, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलरूवान परेरा, मलिंदा पुष्पाकुमारा, लक्षण संदकाना