indian navy

नई रक्षा मंत्री बनीं निर्मला सीतारमण हर जगह दौरे पर दौरें कर रहीं हैं। अब भारतीय नेवी को जल्द ही उसका पहला स्कॉर्पियन क्लास सबमरीन मिल सकती है।

अंग्रेजी अखबार ET के मुताबिक, भारतीय उपमहाद्वीप में चीन के जवाब में भारत खुद को मजबूत कर रहा है। सबमरीन का नाम कालवेरी है जो कि टाइगर शॉर्क ने नाम पर रखा गया है। भारत को यह सबमरीन सितंबर के अंत तक मिलेगी। दूसरी सबमरीन (खंडेरी) अगले साल तक भारत को मिलेगी। आपको बता दें कि भारत फ्रेंच तकनीक से लगभग 6 स्कॉर्पियन क्लास की सबमरीन बना रहा है, इन्हें प्रोजेक्ट 75 के तहत बनाया जा रहा है।

यह प्रोजेक्ट 2005 में शुरू हुआ था, जिसके तहत 2012 तक पहली सबमरीन भारत को मिलनी थी। ऐसे समय में जब चीन हिंद महासागर में अपनी नौवहन गतिविधियों को बढ़ा रहा है तो इन पनडुब्बियों के आने से भारत की नौसैन्य शक्ति के बढ़ने की उम्मीद है।