भारत

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जा रहा है। फॉलोऑन खेलते हुए श्रीलंकाई टीम ने दूसरी इनिंग में 1 विकेट खोकर 19 रन बना लिए हैं। दिमुथ करुणारत्ने (12) और पुष्पकुमारा (0) क्रीज पर हैं।

इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 487 रन बनाये। उमेश यादव 3 रन बनाकर नाबाद रहे और वहीं शानदार प्रदर्शन करते हुए हार्दिक पंड्या 108 रनों की पारी खेली और लंच के तुरंत बाद लक्षण संदकाना का 5वां शिकार बने। भारत के 487 रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम पहली पारी में 135 रन पर ही ढेर हो गई। टीम इंडिया के लिए अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए हैं। पहली इनिंग में टीम इंडिया को 352 रन की लीड मिली। जिसके बाद उसने फॉलोऑन खिलाने का फैसला किया।

अब टीम इंडिया विराट की कप्तानी में श्रीलंका का क्लीन स्वीप करने से 9 विकेट दूर है। इस क्लीन स्वीप के बाद टीम इंडिया पहली बार विदेशी धरती पर 2 से ज्यादा टेस्ट मैचों की सीरीज वाइटवॉश करेगी।

एक ओवर में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड-
हार्दिक पांड्या ने मलिंदा पुष्पकर्मा के एक ओवर में रिकॉर्ड 26 रन बनाये। ये भारतीय इतिहास में सबसे बड़ा ओवर था। इससे पहले किसी भी भारतीय ने एक ओवर में इतने रन नहीं बनाये थे। पांड्या ने पुष्पकर्मा के ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर शानदार 2 चौके जड़े और फिर लगातार तीन गेंद पे तीन छक्के लगाकर उन्होंने अपने नाम ये रिकॉर्ड करा।

भारत के विकेट-
भारत का पहला विकेट लोकेश राहुल के रूप में गिरा। लोकेश राहुल मालिंडा पुष्पकर्मा की गेंद पर करुणारत्ने को कैच दे बैठे। राहुल ने 85 रनों की पारी खेली। भारत को दूसरा झटका पारी के 49वें ओवर की पहली गेंद पर लगा। धवन 119 रन बनाकर मालिंडा पुष्पकर्मा का शिकार बने। कुछ ही देर बाद अच्छे फॉर्म में चल रहे चेतेश्वर पुजारा भी चलते बने। पुजारा लक्षण संदकाना की गेंद पर मैथ्यूस के हाथों लपके गए। भारत के तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने भारत की पारी को सँभालने की कोशिश की लेकिन रहाणे ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए और मालिंडा पुष्पकर्मा की गेंद पर बोल्ड होकर उनका तीसरा शिकार बने। भारत का पांचवा विकेट कप्तान विराट कोहली के रूप में गिरा। कोहली श्रीलंका के चाइनामैन गेंदबाज लक्षण संदकाना की गेंद पर करुणारत्ने को कैच दे बैठे। कोहली ने 42 रनों की पारी खेली। भारत का छठा विकेट अश्विन के रूप में गिरा। अश्विन 31 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन विश्वा फर्नान्डो का शिकार बने। भारत ने दूसरे दिन 329 रन के आगे खेलना शुरू किया था।

भारत के खाते में 10 रन ही जुड़े थे कि रिधिमान साहा विश्वा फर्नांडो की गेंद पर दिलरुआन परेरा को कैच दे बैठे। कुलदीप यादव 26 रन बनाकर संदकाना के तीसरे शिकार बने। मोहम्मद शमी लक्षण संदकाना की गेंद पर उन्हीं को कैच दे बैठे।

श्रीलंका के विकेट-

पहली पारी-
भारत की पहली पारी के जवाब में बैटिंग करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत ही खराब रही और 38 रन पर 4 विकेट गिर गए। पांचवें विकेट के लिए डिकवेला ने चांडीमल के साथ मिलकर 63 रन की पार्टनरशिप की और टीम का स्कोर 101 तक पहुंचाया। डिकवेला के आउट होते ही फिर लगातार विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया और बाकी बैट्समैन केवल 34 रन और जोड़कर पवेलियन लौट गए।

मेजबान टीम की ओर से कप्तान दिनेश चांडीमल ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए, तो वहीं डिकवेला ने 29 और कुसल मेंडिस ने 18 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4/40 विकेट लिए। तो वहीं मो. शमी ने 2/17 और अश्विन ने भी 2/22 विकेट लिए। पहली इनिंग में टीम इंडिया को 352 रनों की लीड प्राप्त हुई, जिसके बाद उसने श्रीलंका को फॉलोऑन खिलाने का फैसला किया। दूसरी इनिंग में भी उसका एक विकेट गिर गया।

दूसरी पारी-
फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंका की शुरुआत दूसरी इनिंग में भी अच्छी नहीं रही और 15 रन पर पहला विकेट गिर गया। उमेश यादव ने 10.4 ओवर में उपुल थरंगा (7) को बोल्ड करते हुए मेजबान टीम का पहला विकेट गिराया।