अभिषेक

यूं तो अभिषेक बच्चन साल में एक या दो ही फिल्में करते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग भी होती रहती है। मगर अभिषेक को हमेशा घरवालों का पूरा स्पोर्ट मिला है। वैसे ऐश्वर्या और अभिषेक की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है। लेकिन आपको बता दें कि ऐश्वर्या, अभिषेक का पहला प्यार कभी नहीं थी। वो इसलिए क्योंकि उनसे पहले भी अभिषेक के जीवन में कई महिलाएं आ चुकी हैं। जी हां, अभिषेक की जिंदगी का सबसे पहला प्यार तो करिश्मा कपूर ही थी।अब इनकी लव स्टोरी तो सारी दुनिया जानती थी।

वैसे कहा तो ये भी जाता है, कि दोनों की सगाई हो गई थी। दरअसल करिश्मा और अभिषेक एक दूसरे को बचपन से जानते थे। इसके बाद अभिषेक की बहन श्वेता की शादी में दोनो करीब आए थे। इसके साथ ही अभिषेक की पहली फिल्म में करिश्मा की छोटी बहन करीना हीरोइन भी थी। तब करीना अभिषेक को जीजू कह कर बुलाती थी। जिसके चलते अमिताभ ने अपने 60वें जन्मदिन पर दोनों की सगाई का ऐलान भी कर दिया। गौरतलब है कि पूरी दुनिया के सामने इस रिश्ते का खुलासा हुआ, मगर फिर कुछ ऐसा हुआ कि इन दो प्रेमियों के प्यार को किसी की नजर लग गई।