17 दिसंबर, शुक्रवार को चंद्रमा पर राहु-केतु की छाया पड़ रही है। जिससे कुछ लोगों के लिए तनाव वाला दिन रहेगा। आज 12 में 3 राशियों के लिए दिन ठीक नहीं है। मेष राशि वालों के गैर जरूरी खर्चे बढ़ सकते हैं इससे आर्थिक परेशानी होगी। तुला राशि वालों के बिजनेस में परेशानियां रहेंगी। नुकसान होने की भी आशंका बन रही है। धनु राशि वाले लोग नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। इनके अलावा वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आज दिन दिनचर्या की शुरुआत में ही अपने कार्यों की रूपरेखा बना ले। समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत होगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित कार्यों को तुरंत क्रियान्वित करना उचित रहेगा।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी कार्यों को करते समय बहुत अधिक ध्यान रखें। नुकसान भी हो सकता है। बिना किसी कारण के मन में कुछ उदासी जैसे भाव भी रहेगा। सकारात्मक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखें।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। गैर जरूरी खर्चे बढ़ने से आर्थिक मंदी रह सकती हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से कार्यभार बढ़ेगा।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। घर के सदस्य एक दूसरे की भावनाओं और जरूरतों का ध्यान रखेंगे।
स्वास्थ्य- कफ प्रकृति के लोग वर्तमान वातावरण से अपना उचित बचाव अवश्य रखें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- आप अपनी मेहनत और पराक्रम से ही सफलता हासिल कर पाएंगे साथ ही अपने आत्मविश्वास तथा योग्यता द्वारा घर का वातावरण सकारात्मक बना कर सकेंगे। कोई दिक्कत आने पर किसी से सरकारी रिटायर्ड व्यक्ति से आपको उचित सहयोग और सलाह मिल सकते हैं।
नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत होंगी। किसी मित्र को आर्थिक मदद भी करनी पड़ सकती है। घर में किसी छोटी सी बात को लेकर वाद विवाद ना खड़ा होने दे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस में ज्यादा मेहनत और ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि पब्लिक डीलिंग, ऑनलाइन, मीडिया से जुड़े बिजनेस में उचित गतिविधियां चलती रहेंगी। नौकरी में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का उचित सहयोग बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा।घर का माहौल भी अनुशासित तथा मर्यादित बना रहेगा।
स्वास्थ्य- नियमित खान-पान रखें। पेट से संबंधित किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- पैसा उधार दिया हुआ है तो उसकी वसूली करने का अनुकूल समय है। आपका सोच समझकर निर्णय लेना, और कोशिश करके अधिकतर काम स्वयं ही निपटाना आपको सफलता देगा।दिक्कत आने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद आपके लिए बहुत ही सहायक रहेगी।
नेगेटिव- कभी-कभी मन में नकारात्मक विचार उठने से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। इस समय बच्चों का भी अपनी पढ़ाई से ध्यान बिल्कुल भटक रहा है। गैरकानूनी कार्याे में बिल्कुल भी रुचि ना लें।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में कॉम्पिटीशन बढ़ सकता है। काम करते वक्त सेहत संबंधी गतिविधियों का भी ध्यान रखना जरूरी है। ऑफिस के काम घर से ही पूरे होते रहेंगे। लेकिन साथ ही दिक्कतें भी बढ़ेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। घर परिवार की जरूरतों का ध्यान रखना भी आपका दायित्व है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नजला जुकाम जैसी परेशानी होने पर लापरवाही ना बरतें। तथा आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- हर बात को गहराई से समझना और उस पर अमल करना आपका विशेष गुण रहेगा। सिर्फ धैर्य और शांति पूर्ण तरीके से अपने कार्यों को अंजाम देते जाए। किसी निकट संबंधी का विवाह संबंधी शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करके अपने घर परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें। कोई नकारात्मक बात आपके आत्मविश्वास को डगमगा सकती है। यह समय घबराने की बजाए समझदारी से काम करने का है।बड़े बुजुर्गों के साथ कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।
व्यवसाय- बिजनेस में आंतरिक व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है। काम करने के तरीकों में बदलाव लाने होंगे। कर्मचारियों गतिविधियां परेशान कर सकती हैं, परंतु तनाव लेने के बजाए समझदारी से समस्या का हल निकाले।
लव- नजदीकी लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करने तथा विचारों का आदान प्रदान करने से राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान जैसी गतिविधियों से दूर रहे। मेडिटेशन और योगा अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- साथ ही पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या मिलने से राहत और सुकून महसूस करेंगे। विपरीत परिस्थितियों में भी आप समझदारी से समस्या का समाधान ढूंढ लेंगे।निकट संबंधियों तथा दोस्तों के साथ संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगे।
नेगेटिव- अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने से पहले उस पर एक बार पुनर्विचार करना जरूरी है। नकारात्मक विचार ना उपजने दे ।विद्यार्थियों को अपने शिक्षा संबंधी गतिविधियों में और अधिक मेहनत की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कामों रुकावटें आ सकती हैं। धैर्य रखें। जल्दी ही परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। ऑफिस संबंधी गतिविधियों में किसी तरह की राजनीति आपको परेशान कर सकती हैं।
लव- लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार तथा थकान की वजह से मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव रह सकता है। आराम भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- किसी वरिष्ठ व्यक्ति काल सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। हर काम योजना बनाकर करते जाएं। इससे सफलता मिलेगी। घर में बच्चे की किलकारी से संबंधित शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- पारिवारिक सुख शांति किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से प्रभावित हो सकती हैं।कुछ समय आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें। इससे विचारों में सकारात्मकता आएगी।
व्यवसाय- इस वक्त कोई भी व्यवसायिक फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। प्रॉपर्टी डीलिंग संबंधी बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। इस समय किसी भी प्रकार का व्यापारिक अनुबंध ना करें। युवा वर्ग अपने करियर के प्रति गंभीर रहेंगे।
लव- घर में सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- इस समय आत्म बल में कमी तथा शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। कुछ समय एकांत अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से शांति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- काम की अधिकता रहेगी, परंतु अपनी क्षमता के अनुसार ही काम को अंजाम दें। कोई शुभ समाचार मिलने से आप खुद को भावनात्मक रूप से बहुत ही सशक्त महसूस करेंगे। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।
नेगेटिव- अपनी ईगो और गुस्से पर नियंत्रण रखे। चचेरे भाई-बहनों के साथ किसी वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। इस समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना उचित नहीं है। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस में परेशानियां बनी रहेंगी। काम ज्यादा होने से अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां ना लें। धन संबंधी मामलों में किसी के साथ समझौता करना आपके लिए नुकसानदेह रह सकता है। ऑफिस में माहौल सुकून भरा रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- खान-पान के प्रति सावधानी बरतें। अपच और एसिडिटी की समस्या रहेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- पारिवारिक सदस्यों के साथ निवेश संबंधी गतिविधियों पर विचार विमर्श होगा। चली आ रही किसी समस्या से राहत मिलेगी। युवाओं को करियर संबंधित इंटरव्यू में सफलता मिल सकती हैं।
नेगेटिव- अपनी योजनाओं को पूरी तरह से सोच विचार करके ही क्रियान्वित करें। जल्दबाजी से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कभी-कभी आपके विचारों में संकीर्णता भी हावी हो जाती है, आत्म अवलोकन द्वारा अपनी इस कमी को भी दूर करने का प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यापारिक गतिविधियों में सुधार आएगा। इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस के लिए अनुकूल परिस्थितियां है। पूरी तरह कोशिश करते रहें। उपलब्धियों को हाथ से निकलने न दें। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफलता मिलेगी।
लव- अपने घर परिवार के मामलों में दूसरों का हस्तक्षेप ना पढ़ने दे। इसका असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- सर्दी के मौसम की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत रहेगी। पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – पॉजिटिव- रोज़मर्रा की थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय रचनात्मक में मनोनुकूल कार्य के लिए भी जरूर निकालें, इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा और रिलैक्स महसूस करेंगे। घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों पर भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- अचानक ही कुछ ऐसा खर्चा आ सकता है कि कटौती करना भी संभव नहीं होगा।इस समय आर्थिक स्थिति कुछ मध्यम रहेगी। आज अपनी किसी योजना को क्रियान्वित करने के लिए असमंजस की स्थिति रहेगी। विरोधियों की गतिविधियों को भी नजरअंदाज ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस में नए काम की शुरुआत करने से पहले सोच-विचार करें या आज स्थगित ही रखें। समय अनुकूल नहीं है। किसी की सलाह भी आपके लिए परेशानी की वजह बनेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच सामंजस्य में कुछ कमी रह सकती हैं। परंतु दूसरों से उम्मीद करने के बजाए अपने स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज संबंधी नियमित जांच अवश्य करवाएं। और उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- किसी सामाजिक अथवा धार्मिक संस्था में अपना कुछ समय अवश्य दें।जिससे आपको आत्मिक सुकून मिलेगा। आपके व्यक्तित्व और कार्यप्रणाली में भी बेहतरीन निखार आएगा। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे।
नेगेटिव- गलतफहमी की वजह से किसी मित्र के साथ वाद विवाद की स्थिति बन सकती हैं। समझदारी और शांतिपूर्ण तरीके से समय व्यतीत करना ही उचित है। व्यक्ति के कार्य में समय नष्ट ना करके अपनी ऊर्जा सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी गतिविधियों पर मनन-चिंतन करने की जरूरत है। वर्तमान वातावरण की वजह से काम करने के तरीकों में भी बदलाव करना होगा। समय लाभ की अपेक्षा मेहनत ज्यादा रहेगी। परंतु जल्दी ही स्थिति अनुकूल भी हो जाएगी।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। परंतु आपसी सामंजस्य द्वारा समस्या का हल निकलेगा और घर का वातावरण भी सुखद रहेगा।
स्वास्थ्य- कोई पुराना रोग दुबारा उठ सकता है। जिसकी वजह आपकी लापरवाही ही है।दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- आपकी समझदारी व सूझबूझ से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। संबंधों में आए मतभेदों को भी सुलझाने का प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों का इंटरव्यू अथवा करियर संबंधी परीक्षा की तैयारी में पूरा ध्यान रहेगा।
नेगेटिव- इस समय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इसलिए अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने की बजाए ना करना भी सीखें। आलस और लापरवाही से दूर रहे। वरना इस वजह से आप अपना नुकसान ही कर बैठेंगे।
व्यवसाय- यह समय करियर संबंधी गतिविधियों के लिए अधिक अनुकूल है। अच्छे मौके मिलेंगे। लेकिन इस वक्त आमदनी कुछ कम ही रहेगी। प्रतिद्वंदियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। ऑफिस में राजनीति जैसा माहौल रह सकता है।
लव- घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है।
स्वास्थ्य- सकारात्मक दृष्टिकोण रखें तथा व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं इससे शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिस काम की कोशिश में थे आज वो किसी की मदद से पूरा हो सकता है। नजदीकी संबंधी के साथ मतभेद दूर होंगे। सुकून और राहत भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- बच्चों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुने और सुलझाने का भी प्रयास करें। किसी के भी साथ व्यवहार करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग करना दूसरों को आहत कर सकता है। घर परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अधिक खर्चा हो सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में कुछ बदलाव लाने की जगह वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग अपने प्रोजेक्ट के प्रति पूरी तरह ध्यान दें वरना उनकी किसी गलती की वजह से अधिकारी वर्ग नाराज हो सकता है।
लव- पारिवारिक सदस्यों का सहयोग घर की व्यवस्था उत्तम और संतुलित बनाकर रखेगा। कुछ समय अपने लव पार्टनर के लिए भी निकालने से संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और कब्ज की वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।उचित और संयमित खानपान व दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9