बॉलीवुड क़्वीन कंगना की नयी फिल्म सिमरन का ट्रेलर लांच हो गया है। इस फिल्म में कंगना को जुएं और चोरी करने की लत है। इस फिल्म में कंगना एक अजीब से पर्सनल्टी डिसऑर्डर नामक बीमारी से ग्रसित हैं। जिसकी वजह से उसके पास सब होते हुए भी वो चोरी करने से बाज़ नहीं आती है। मनोवैज्ञानिकों के अनुसार ये एक तरह का दिमागी परिवर्तन है ,जिसे क्लेप्टोमेनिया कहते हैं। जिसमें इंसान ना चाहते हुए भी इससे बच नहीं पाता है और जब ऐसे इंसान के सामने कोई भी चीज आती है तो वो खुद को चोरी करने से रोक नहीं पाता है।

आज हम आपको दुनिया की कुछ बेहद खूबसूरत सेलेब्रिटीज़ के बारे में बताने जा रहें हैं जिन्होंने अपने फैंस का दिल तो चुराया ही है पर इसके अलावा शॉप से चिप्स और अंडरगार्मेंट तक चुराया है-

1. ब्रिटनी स्पीयर्स

Style: “Daylight pop minus”

 

दुनिया की सबसे खूबसूरत सेलेब्रिटीज़ में से एक ब्रिटनी बेहद कम उम्र में ही दुनिया में फेमस हो गयीं थीं। इनके गाने के साथ साथ इस सेलेब्रटी की एक झलक पाने को इनके फैंस बेताब रहते हैं। पर आपको जानकार हैरानी होगी कि इस फेमस सेलेब्रटी को कई बार स्टोर से चीजे चुराते पकड़ा गया है।

2. विनोना राइडर

 विनोना राइडर की खूबसूरत आंखें देखकर कोई सोच भी नहीं सकता कि इनको शॉपलिफ्‍िटंग की आदत होगी। लेकिन इन्हे एक बार एक स्टोर से 5000 डाॅलर का सामान चुराते पकड़ा गया था। इसके बाद उन पर 6355 डॉलर का जुर्माना भी लगा था।

3. फराह फॉसेट

   फराह फॉसेट को हम 70 की चार्लीज एंजेल्स के स्टार के तौर पर जानते हैं। पर उनको दो बार अलग अलग बुटीक्स से डिज़ाइनर ड्रेस चुराते पकड़ा गया था।

 

4. लिंडसे लोहान  

  इस सेलेब्रटी को कम उम्र में ही फेम मिल गया था पर संगत ऐसी मिली कि लिंडसे ड्रग्स की आदी हो गयी थी। अपने नशे की लत के चलते इन्हे एक स्टोर से नेकलेस चुराते हुए पकड़ा गया था। बाद में उन्होंने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने वो नेकलेस लोन पर लिया था और उन पर लगाया गया ये आरोप झूठा है। पर कोई भी पेपर नहीं दिखाने की वजह से इन पर जुर्माना लगाया गया था।

 

5. जेनिफर

 टेनिस प्लेयर जेनिफर को भी क्लेप्टोमेनिया नामक बीमारी है। उनको एक बार 15 डॉलर की रिंग चुराते पकड़ा गया था। पर उन्होंने सफाई दी थी कि बहुत सारी रिंग्स ट्राई करने के चक्कर में गलती से एक रिंग उनके हाथ में रह गई थी।

 

6. पीचेस गेल्डॉफ

    पीचेस गेल्डॉफ यूके की एक फेमस सेलिब्रि‍टी हैं जिन्हें कई बार अलग अलग स्टोर्स से कपड़े चुराते पकड़ा गया है। यहां तक कि वह अंडरगारमेंट्स तक चुराती थीं। सेट पर फोटो शूट्स पर आने वाली ड्रेसेज को उठाने के लिए भी पीचेस बदनाम हैं।

7. टीला टकीला

   ये सेलेब्रटी कई रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं और एक बार दुकान से चिप्स चुराती पकड़ी गई थीं। उन्होंने बाद में इस बात की स्वीकार किया कि उनको लगता था कि वो ऐसा इसलिए करती थीं क्योँकि उन्हें लगता था कि ऐसा करने पर वे कभी पकड़ी नहीं जाएंगी।

8. कैरोलीन गियोलियानी

   Caroline Giuliani एक चर्च‍ित सेलिब्रटी Rudi Giuliani की बेटी हैं और कई बार स्टोर्स से मेकअप का सामान चुराती पकड़ी गई है।

 

9. स्टेफनी प्रैट

   स्टेफनी प्रैट टीवी सीरीज ‘द हिल्स’ में नजर आई थीं। हालांकि इंडस्ट्री में फेमस होने से पहले ही होने से पहले ही उनपर 1300 डॉलर का सामान चुराने का आरोप लग चुका था।