कोरिया

नॉर्थ कोरिया ने अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमले की योजना बना ली है। यह ठिकाना गुआम में स्थित है। कोरिया अमेरिकी प्रशांत क्षेत्र के गुआम पर एक साथ चार मिसाइलें दागने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तर कोरिया अगस्त के मध्य तक गुआम पर हमला कर सकता है।

अमेरिका के लिए गुआम सामरिक नजरिए से बेहद अहम है, जहां पर अमेरिका ने अपने 7,000 सैनिक तैनात कर रखे हैं। उत्तर कोरिया मध्य दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों को दागेगा, जो जापान के ऊपर से होकर गुजरेंगी और गुआम से 30-40 किमी पहले समुद्र में गिर जाएंगी। कोरिया की समाचार एजेंसी KCNA के मुताबिक उत्तर कोरिया से गुआम तीन हजार किमी से ज्यादा दूरी पर स्थित है। अमेरिका के नौसेना बेस, कोस्ट गार्ड स्टेशन और एयरफोर्स बेस हैं। गुआम द्वीप उत्तर कोरिया के अलावा दक्षिण चीन सागर के भी बेहद करीब है। हाल ही में अमेरिका ने यहीें से अपने लड़ाकू विमानों को उड़ाया था, जिसका उत्तर कोरिया ने कड़ा विरोध किया था।

अमेरिकी प्रशांत क्षेत्र गुआम द्वीप अमेरिका के मुकाबले उत्तर कोरिया और भारत के ज्यादा करीब है यानी अमेरिका से गुआम की दूरी 11,579 किमी है, जबकि उत्तर कोरिया से 3 हजार किमी और भारत से 7,011 किमी की दूरी पर है। अगर उत्तर कोरिया ने गुआम पर हमला बोला, तो मिसाइल पहुंचने में सिर्फ 14 मिनट का समय लगेगा।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से तबाह किए जाने की चेतावनी मिलने के बाद उत्तर कोरिया ने गुआम पर मिसाइलों से हमला करने की धमकी दी है।