मुंबई : बेबी डॉल मै सोने दी” सांग से रातो रात बॉलीवुड इंडस्ट्री में पॉपुलर होने वाली प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर की आवाज का पूरा ज़माना फैन है। कनिका का हर एक सांग लोगों को दिन पर दिन उनका मुरीद बना दे रहा है। फिर चाहे वो ”चिटियां कलाईयां” हो या ”टेडी बियर” सांग । कनिका के सांग मानों हर एक पार्टी की खासियत बन गए हैं जिसके बिना कोई डांस शो या डांस पार्टी अधूरी-अधूरी सी लगती है। पर अपनी आवाज के अलावा ये फीमेल सिंगर अपनी खूबसूरती से भी लोगो को घायल कर देती है। जितना लोग इसके सांग को पसंद करते हैं उतना ही इसकी दिलकश अदाओं के भी आशिक कम नहीं है।पर आज हम आपको कनिका कपूर की ज़िन्दगी के उस पहलु से रूबरू कराने जा रहे हैं जिससे शायद अब तक दुनिया अनजान हैं। जिसे जानकार यकीनन आज आपके होश उड़ जाएंगे।बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर 16 साल की उम्र में ही एनआरआई बिज़नेसमैन राज चडोक को अपना दिल दे बैठी थी और लगभग दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कनिका ने महज 18 साल की उम्र में ही शादी कर ली थी। शादी के बाद कनिका अपने पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गयीं थी।अपनी शादीशुदा ज़िन्दगी को एन्जॉय करती हुई कनिका तीन बच्चों की माँ भी बनी । पर कुछ सालों बाद कनिका के पति ने उन्हें धोखा देना शुरू कर दिया। जब कनिका को सच पता चला तो उनका दिल पूरी तरह से टूट गया।साल 2012 में कनिका ने अपने पति से तलाक ले लिया और तीनों बच्चों को अपने साथ ही वापस लेकर इंडिया आ गयी। यहाँ आने के बाद कनिका ने अपनी फैमिली की ज़िम्मेदारी अपने कन्धों पर ले ली और सिंगिंग में पूरी तरह से फोकस करने लगी।

कनिका को लम्बे अरसे तक स्ट्रगल करने के बाद कनिका को ”जुगनी जीवे” से बॉलीवुड में ब्रेक मिला पर कनिका को पहचान मिली रागिनी 2 में गाये बेबी डॉल सांग से। उसके बाद तो मानों कनिका के सितारें बुलंदियों पर ही पहुँच गए। हर एक प्रोडूसर की सबसे पहली पसंद कनिका कपूर ही होती हैं। कनिका ने अब तक कई रियल्टी शोज़ भी जज करे हैं।कनिका कपूर बॉलीवुड की उन सिंगल मॉम में से एक हैं जो अकेले ही अपने बच्चों को पाल रही हैं और अपना कॅरियर भी चमका रही हैं। कनिका कपूर को साल 2016 में ”मोस्ट स्टाइलिश म्यूजिक पर्सनल्टी” के खिताब से भी नवाजा गया था। तलाक के बाद लगभग 5 सालों तक सिंगल रहने वाली कनिका कपूर के बारे में उड़ती उड़ती खबर आ रही है कि इस खूबसूरत सिंगर को दोबारा किसी से प्यार हो गया है। जी हाँ पर इस बार कोई बिज़नेसमैन नहीं बल्कि शोभा डे के बेटे आदित्य को कनिका अपना दिल दे बैठी हैं।बात इस हद तक बढ़ गयी है कि कनिका पिछले दिनों आदित्य की बर्थडे पार्टी में स्पेशल गेस्ट के रूप में गयी थी। और अब कनिका आदित्य की फैमिली के साथ हॉलीडे पर मालदीव्स भी गयीं हैं।सूत्रों के मुताबिक़ कनिका और आदित्य एक दूसरे को काफी पहले से जानते हैं और अब इनके बीच का रिश्ता इतना गहरा हो गया है कि ये बहुत जल्द शादी भी करने वाले हैं।