akhilesh yadav

त्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव देश के लिए शहीद होने वाले जवानों पर विवादास्पद बयान दिया है। जिससे अखिलेश आलोचना के घेरे में आ गए हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में हार के बाद से अखिलेश विवादस्पद बयान दे रहें हैं। हर तरीके से वो देश के प्रधानमंत्री पर निशाना साध रहें है। फिर चाहे उनको इसके लिए शहीद जवानों का ही क्यूँ न सहारा लेना पड़े।

अखिलेश ने आज बुधवार 10 मई को एक सवाल के जवाब में कहा कि, ‘यूपी, मध्यप्रदेश, दक्षिण भारत के साथ ही देश के हर कोने से जवान शहीद हुए हैं, लेकिन गुजरात से कोई नहीं हुआ।’

कश्मीर के शोपियां में आज (10 मई) बुधवार सुबह इंडियन आर्मी के गोलियों से छलनी एक लेफ्टिनेंट की बॉडी मिली। लेफ्टिनेंट की पहचान कुलगाम के उमर फैयाज के रूप में की हुई है। जानकारी के मुताबिक फैयाज कुलगाम के रहने वाले थे। लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की बॉडी शोपियां जिले के हरमन चौक पर पाई गई। उन्होंने हाल ही में आर्मी ज्वाइन की थी। जम्मू एवं कश्मीर के अखनूर में सेवारत लेफ्टिनेंट उमर फैयाज को जब अगवा किया गया था, तब वह छुट्टियों पर थे और कुलगाम में एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे।

सेना ने सैन्य अधिकारी को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने की शपथ ली है।