किरोन

कल आईपीएल में खेले गए 51वें मैच में पंजाब को 7 रन से मात दी। इस मैच के हीरो ऋद्धिमान साहा रहें। उन्होंने इस मैच में नाबाद 93 रनो की पारी खेली। साहा ने अपनी 55 गेंद में नाबाद 93 रन बनाये। पंजाब की टीम ने तीन विकेट पर 230 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई छह विकेट पर 223 रन ही बना सकी।

ये भी पढ़ें: प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित करने उतरेगी पुणे की टीम

इस मैच में मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी। आखिरी ओवर किंग्स इलेवन पंजाब के मोहित शर्मा फेंक रहे थे। स्ट्राइक किरोन पोलार्ड के पास थी। और दूसरे छोर पर हरभजन सिंह थे। इस ओवर में ऐसा कुछ दिखा कि हर कोई हैरान रह गया।

ये भी पढ़ें: मुंबई के वानखेड़े से थोड़ी दूर रुद्र दांडे ने टी-20 क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ रचा इतिहास

दरअसल, पोलार्ड ने पहली गेंद को पोलार्ड ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला। उन्होंने तेजी एक रन पूरा किया हरभजन को दूसरे रन के लिए इशारा किया। लेकिन जब पोलार्ड ने देखा कि वह दूसरा रन पूरा नहीं कर पाएंगे, तो वो बिन क्रीज छुए यानी पॉपिंग क्रीज से पहले ही लौट गए। और स्ट्राइक उनके पास रही रहा।

देखें पोलार्ड का वो चलाकी वाला विडियो