lambogni3

लैम्बॉर्गिनी ने हुराकेन का पावरफुल अवतार हुराकेन परफॉर्मेंट लॉन्च कर दिया है।

कीमत
इसकी कीमत 3.97 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

lambogni4

 

इंजन
हुराकेन परफॉर्मेंट में बाकी मॉडल की तरह 5.2 लीटर का वी10 इंजन दिया गया है, यह 640 पीएस की पावर और 600 एनएम का टॉर्क देता है। इसका इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स से लैस है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है।

रफ़्तार
cardekho.com के मुताबिक इसकी टॉप स्पीड 325 किमी प्रति घंटा है। 100 की रफ्तार पाने में इसे महज 2.9 सेकंड का समय लगता है। अगर 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार में ब्रेक लगाए जाएं तो यह 31 मीटर के दायरे में रूक जाएगी। इतना ही समय लैम्बॉर्गिनी की एवेंटाडोर एस को भी लगता है। 200 की रफ्तार पाने में यह 8.9 सेकंड का समय लेती है।

lambogni3

टेक्नोलॉजी
लैम्बॉर्गिनी ने हुराकेन परफॉर्मेंट में एक्टिव एयरोडायनामिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इस वजह से इसकी परफॉर्मेंस बढ़ी है। रफ्तार जांचने के लिए इसे जर्मनी के मशहूर रेस ट्रैक नॉर्डस्क्लिफ पर दौड़ाया गया। यह ट्रैक करीब 20 किलोमीटर तक फैला हुआ है।

कार का वज़न
वज़न को कम रखने के लिए इसे हाइब्रिड एल्यूमिनियम और कार्बन फाइबर फ्रेम पर तैयार किया गया है। इसमें एल्यूमिनियम पैनल का इस्तेमाल हुआ है, इस वजह से इसका वज़न 40 किलोग्राम तक कम हुआ है।