मंडी: हिमाचल के मंडी जिले के पधर उपमंडल की ग्राम पंचायत उरला के कोटरोपी में भूस्खलन से एक भीषण हादसा हो गया है। ये हादसा शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे हुआ। इस भीषण भूस्खलन की चपेट में निगम की एक बस एक किलोमीटर नीचे पहुंच गई। इस बस में सवार कई यात्रियों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि निगम की एक अन्य बस भी इस चपेट में आई है।

भूस्खलन से आधा दर्जन से अधिक छोटे वाहनों के दबे होने की आशंका है। जिला डिप्टी कमिश्नर सहित मौके पर पहुंचे। इस हादसे में दर्जनों लोग दबने की आशंका है।

4 लाशें मिलने की सूचना है। एक चार मंजिला मकान भी ढेर हो गया है। वहीं उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी भू-स्खलन से 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं असम के भी 15 जिले और 781 गांव बाढ़ से प्रभावित है।