कभी-कभी अच्छे स्किन केयर रूटीन के बाद भी स्किन पर पिंपल्स होने लग जाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण होता है कि हम डाइट में उन चीजों को शामिल नहीं करते, जिन्हें खाने से पिंपल्स नहीं होते। आइए, जानते हैं पिंपल्स से बचाव के लिए आपको किन चीजों को नहीं खाना चाहिए।

चुकंदर
चुकंदर में विटामिन, सोडियम, कैल्शियम और पोटेशियम होता है। इसे खाने से स्किन ग्लोइंग भी बनती है। साथ ही चुकंदर बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है।

अनार
अनार खाने से खून की कमी दूर होती है। साथ ही अनार पिंपल्स को दूर करने आपकी स्किन ग्लोइंग बनाता है। अनार में फाइबर, विटामिन के, सी, और बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

नींबू
नींबू विटामिन-सी का सबसे अच्छा सोर्स है। नींबू खाने से ही नहीं, बल्कि नींबू को अपनी स्किन पर लगाने से भी मुहांसों को रोकने में मदद मिलती है। नींबू आपके शरीर से टॉक्सिन्स को भी निकालता है।

दही
दही प्रोबायोटिक होता है, जो पिंपल को दूर करने में काफी महत्वपूर्ण है, साथ में प्रोबायोटिक स्किन में बैक्टीरिया और कीटाणुओं को भी खत्म करने में मदद करता है।

सेब
रोजाना एक सेब खाने से बीमारियां दूर रहती हैं। साथ ही सेब खाने से आपकी स्किन की क्वालिटी भी अच्छी होती है। सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन-सी और विटामिन-बी पाए जाते हैं।

बेरीज
बेरीज खाने से भी स्किन की क्वालिटी अच्छी होती है। बेरीज विटामिन-सी से भरपूर होता है। आपको बेरीज को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।