कमर्शियल सिलेंडर

1 जुलाई से देशभर में जी.एस.टी. लागू हो चुका है और अब इसका असर आम आदमी पर दिखने लगा है। जी.एस.टी. लागू होते ही घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं, जिससे आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। अब लोगों को एल.पी.जी. सिलेंडर लेने के लिए 32 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे। दरअसल, ये दाम जी.एस.टी. लागू होने और सब्सिडी में कटौती से बढ़ेंगे। नए दाम 1 जुलाई से लागू हो चुके हैं।

जानकारी के अनुसार जी.एस.टी. के लागू होने से पहले कई राज्यों को एल.पी.जी. के लिए टैक्स नहीं देना होता था, मगर कुछ राज्यों में इस पर 2-4 प्रतिशत का वैट लगता था। मगर अब क्योंकि एल.पी.जी. को 5% के स्लैब में रखा गया है, तो इसकी कीमत में 12-15 रुपए की बढ़ौतरी हो रही है।

कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता-
जून से सब्सिडी में कटौती का असर भी उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर, जो ग्राहक सब्सिडी के पात्र हैं, उन्हें जून तक दी गई 119.85 रुपए की सब्सिडी में कटौती की गई है। नई अधिसूचना के अनुसार अब सिर्फ 107 रुपए ही उनके बैंक खाते में आएंगे।’ इन दोनों का संयुक्त प्रभाव यह होगा कि हर सिलिंडर पर 32 रुपए अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे। अलग-अलग राज्यों की कीमत में अंतर होगा। जी.एस.टी. के आने से कमर्शियल एल.पी.जी. सिलेंडर में 69 रुपए तक की कटौती हुई है। इससे पहले कमर्शियल सिलेंडर पर 22.5% तक का टैक्स लगता था, मगर अब इसे 18% स्लैब में रखा गया है, जिसके कारण दाम घटे हैं।