Mahant Bhaskar Das

उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश के सबसे विवादित मामलों में से एक ‘रामजन्मभूमि विवाद’ में राम जन्मभूमि के पक्षकार महंत भास्कर दास का शनिवार 16 सितम्बर को निधन हो गया है। गौरतलब है कि, महंत भास्कर दास 88 साल के थे, जिनका बीते कुछ दिनों से इलाज चल रहा था।

सुबह 3 बजे आखिरी साँसें ली निर्मोही अखाड़ा के महंत भास्कर दास ने-
राम जन्मभूमि के पक्षकार महंत भास्कर दास का शनिवार को निधन हो गया है। वे 88 साल के थे, जिनका बीते कुछ दिनों से इलाज चल रहा था। महंत भास्कर दास ने सुबह 3 बजे अपनी आखिरी साँसें लीं। उनका इलाज हर्षण ह्रदय संस्थान में चल रहा था। गौरतलब है कि, महंत भास्कर दास निर्मोही अखाड़ा के महंत थे।