छक्के

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। धोनी वनडे क्रिकेट में 200 छक्के मारने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में धोनी ने 79 गेंदों में 78 रन ठोक डाले। धोनी ने अपनी पारी में 4 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए।

धोनी ने साल 2013 में ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में 4876 रन बनाए हैं, जिसमें 224 रन की पारी उनका सर्वश्रेष्ठ है। धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में 6 शतक और 33 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं 76 वनडे में धोनी ने 1209 रन ठोके हैं, जिसमें 56 रन उनका सर्वाधिक है। धोनी ने अब तक टी20 में कोई शतक नहीं लगाया है।

धोनी 294 मैचों में 9442 बना चुके हैं। धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 332 छक्के मारे हैं और इस फेहरिस्त में वह पांचवे नंबर पर हैं।

वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी (78), अंजिक्य रहाणे (72) ने शानदार पारियां खेली। इस शानदार बल्लेबाजी के बाद रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव का अहम योगदान रहा। अश्विन और कुलदीप ने तीन-तीन विकेट लेकर विंडीज को लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया। पांड्या ने दो और उमेश तथा केदार जाधव ने एक-एक विकेट लिया।

धौनी ने 79 गेंदों में चार चौके तथा दो छक्कों की मदद से 78 रनों की पारी खेली। जाधव ने अपनी 40 रनों की पारी में 26 गेंदों का सामना किया और चार चौके तथा एक छक्का जड़ा। विराट कोहली 22 गेंदों में 11 रन बना सके जिसमें दो चौके शामिल थे। युवराज ने 55 गेंदों में चार चौकों की मदद से 39 रन बनाए।