माल्या

विजय माल्या को 9 हजार करोड़ रुपये के कर्ज के मामले में लंदन में उन्हें स्कॉटलैंड यार्ड से गिरफ्तार किया गया था। वेस्टमिंस्टर कोर्ट से आदेश मिलने के बाद विजय माल्या को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तारी के बाद माल्या को वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया गया था और कोर्ट ने माल्या को जमानत भी दे दी।

गिरफ्तारी के बाद माल्या ने ट्वीटर पर ट्वीट करके भारतीय मीडिया के बारे में कहा की भारतीय माडिया ने इस मामले को बढ़ा चढ़ा कर दिखाया है। यह बस सिर्फ एक रूटीन था।

vijay malya tweet

माल्या ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “भारतीय मीडिया ने इस मामले को बहुत ही बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया है। अदालत में सिर्फ प्रत्यर्पण सुनवाई शुरू हुई है।”

बतादें कि विजय माल्या ने 9 हजार करोड़ रुपये कर्ज लेने के बाद उसको वापस नहीं किया था और वह देश छोड़ कर लन्दन चला गया था। कुछ दिन बाद ही उच्चतम न्यायालय ने माल्या को अपने पासपोर्ट के साथ व्यक्तिगत रूप से 30 मार्च, 2016 को पेश होने को कहा था माल्या के देश छोड़ने के बाद विपक्ष ने मोदी सरकार पर करारा हमला बोला था। सरकार ने ऐलान किया था कि माल्या को वापस लाया जाएगा।