vijaymalya bail

लंदन में गिरफ्तार हुए भारतीय कारोबारी विजय माल्या को जमानत मिल गई है। माल्या को वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई है। माल्या पर इंडियन बैंकों से 9 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज ना चुकाने का आरोप है।

जानें किस्से किये है कितने लोन

(1) पीएनबी-800 करोड़
(2) स्टेट बैंक ऑफ मैसूर-150 करोड़
(3) कॉर्पोरेशन बैंक-310 करोड़
(4) बैंक ऑफ इंडिया- 650 करोड़
(5) यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया- 430 करोड़
(6) इंडियन ओवरसीज बैंक-140 करोड़
(7) यूको बैंक- 320 करोड़
(8) आईडीबीआई-800 करोड़
(9) एक्सिस बैंक-50 करोड़
(10) सेट्रल बैंक ऑफ इंडिया-410 करोड़
(11) फेडरल बैंक- 90 करोड़
(12) पंजाब एंड सिंध बैंक-60 करोड़
(13) एसबीआई-1600 करोड़

माल्या का मामला जानें
विजय माल्या ने 9 हजार करोड़ रुपये कर्ज लेने के बाद उसको वापस नहीं किया था और वह देश छोड़ कर लन्दन चला गया था। कुछ दिन बाद ही उच्चतम न्यायालय ने माल्या को अपने पासपोर्ट के साथ व्यक्तिगत रूप से 30 मार्च, 2016 को पेश होने को कहा था माल्या के देश छोड़ने के बाद विपक्ष ने मोदी सरकार पर करारा हमला बोला था। सरकार ने ऐलान किया था कि माल्या को वापस लाया जाएगा।

ब्रिटेन की सरकार ने भारत के प्रत्यर्पण के आग्रह को जिला जज को भेज दिया था। यह माल्या को भारत लाने और उन पर मुकदमा चलाने की दृष्टि से पहला कदम था। माल्या की बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस पर बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज बकाया है।