जुए

मुजफ्फरनगर में एक दुःसाहसिक वारदात में दुष्कर्म का बदला दुष्कर्म से लिया गया। घटनाक्रम के अनुसार भोपा क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति की बेटी के साथ दुराचार किया गया था। फिलहाल मामले का आरोपी जेल में है। इसके बावजूद पीड़ित पक्ष के परिवारीजन आक्रोशित थे। इस दुष्कर्म का बदला लेने के लिए इन लोगों ने साथियों के साथ मिलकर आरोपी युवक की मां से सामूहिक दुष्कर्म किया। उल्लेखनीय है कि यह एक माह पहले गांव के युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का बदला है। जिस व्यक्ति की बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया था। उसी पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। पीडि़ता ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए भोपा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पीडि़ता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है।