Councilor, Self Destruction Case, Haldwani News

हल्द्वानी, आत्मदाह की चेतावनी देने के मामले में नगर निगम के वार्ड नंबर पांच पॉलिसीट के पार्षद मोहन पोखरिया उर्फ मुन्ना को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मुन्ना ने शुक्रवार को आत्मदाह की चेतावनी देकर पुलिस-प्रशासन की टेंशन बढ़ा दी थी। जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में पुलिस बल भी तैनात करा दिया गया था।

दरअसल, हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे का देहरादून में आत्मदाह करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि पार्षद की चेतावनी से सब सकते में आ गए। पार्षद की चेतावनी पर एलआइयू भी सक्रिय हो गई। जिसके बाद काठगोदाम थाना प्रभारी संजय जोशी ने पोखरिया को पॉलीसीट से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पार्षद को हिरासत में लेकर सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर पहुंची। वहां मौजूद अन्य पार्षद भी मुन्ना के समर्थन में आए। पार्षद गुफरान और महेंद्र नगर ने कहा कि पोखरिया ने मेयर पर उनके वार्ड की अपेक्षा का आरोप लगाया। कांग्रेस पार्षद वाले सभी वार्डों का यही हाल है। स्ट्रीट लाइट, सफाई और नाली और सीवर आदि की समस्याओं का निस्तारण निगम समय पर निगम नहीं करा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने एक जमानती मुचलके पर पोखरिया को छोड़ दिया है। इधर, इस मामले को अप्रैल में होने वाले निकाय चुनाव के स्टंट के तौर पर भी देखा जा रहा है।