National Bravery Award, Republic Day, Bharat Sarkar

नई दिल्लीः इस बार गणतंत्र दिवस पर 16 बच्‍चों को राष्‍ट्रीय वीरता पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जाएगा। इनमें से चार बच्‍चों को यह पुरस्‍कार मरणोपरांत दिया जाएगा। राष्‍ट्रीय वीरता पुरस्‍कार भारत के सभी राज्‍यों से चुने गए बच्‍चों को दिया जाता है।

यह पुरस्कार मुख्य रूप से पांच श्रेणियों में दिया जाता है। इसमें भारत पुरस्कार, संजय चोपड़ा अवॉर्ड, गीता चोपड़ा अवॉर्ड, बापू गहैनी अवॉर्ड और कॉमनवेल्थ शौर्य पुरस्कारों में विभाजित है। यह पुरस्कार भारतीय बाल कल्याण परिषद (आईसीडब्ल्यूडब्ल्यू) द्वारा बहादुर बच्चों को दिया जाता है।

इस बार उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, कर्नाटक, पंजाब, मेघालय, ओडिशा, नागालैंड, गुजरात, केरल, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से इस पुरस्‍कार के लिए बच्‍चों का चुनाव किया गया है।