Kim Jong Un, north korea, America, Ballistic Missile

संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने उत्तरी कोरिया के 14 अधिकारियों और चार कंपनियों को प्रतिबंध की ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है। जिन लोगों को ब्लैक लिस्ट में डाला गया है, उनमें से एक को माना जाता है कि उत्तरी कोरिया की खुफिया एजेंसी का प्रमुख है, बाकी लोग उत्तरी कोरिया के मिसाइल एवं परमाणु कार्यक्रम के लिए खरीदारी से जुड़े हैं। उत्तरी कोरिया के 39 अधिकारी और 42 फर्म पहले से यूएन की ब्लैकलिस्ट में हैं। ब्लैकलिस्ट में डाले जाने के बाद इनकी वैश्विक यात्रा पर रोक लग जाएगी और उनकी संपत्तियां जब्त हो जाएंगी।

इस साल उत्तरी कोरिया द्वारा ताबड़तोड़ बैलिस्टिक मिसाइल के कई परीक्षण किए गए, जो यूएन रेजॉलूशन के तहत प्रतिबंधित हैं। इन परीक्षणों के मद्देनजर उत्तरी कोरिया पर प्रतिबंध के लिए अमेरिका ने एक प्रस्ताव का मसौदा तैयार किया है, जिसे संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया है।

वैसे तो अमेरिकी प्रशासन ने उत्तरी कोरिया पर और कई कड़े प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा था, मगर उसे यूएन ने मंजूर नहीं किया। यूएस उत्तरी कोरिया पर तेल प्रतिबंध, समुद्री जहाजरानी पर प्रतिबंध, व्यापार प्रतिबंध और विदेश में उत्तरी कोरिया के कामगारों पर रोक लगाने जैसे प्रतिबंध भी थोपना चाहता था।