water war

उत्तर कोरिया समुद्र के भीतर भी युद्ध की तैयारी में लगा है। उत्तर कोरियाई पनडुब्बी की असामान्य हरकत अमेरिकी नौसेना ने हाल ही में जापान के नजदीक देखी है। उत्तर कोरियाई ने इस दौरान पानी के भीतर से मिसाइल छोड़ने का टेस्ट किया।

उत्तर कोरिया अमेरिका और उसके मित्र देशों के खिलाफ जमीन और आकाश पर ही युद्ध की तैयारियां नहीं कर रहा बल्कि समुद्र में भी उसकी नौसेना सक्रिय है। उत्तर कोरिया ने रविवार को एक महीने के भीतर तीसरी बार समुद्र से मिसाइल छोड़ने का परीक्षण किया।

जापान की जल सीमा के नजदीक उत्तर कोरिया की दो पनडुब्बियां देखी गई हैं। ऐसा अनुमान है की उत्तर कोरिया की नौसेना के पास 70 पनडुब्बियां हैं। इनमें ज्यादातर पुरानी हैं जो मिसाइल छोड़ने में सक्षम नहीं हैं। ये सभी मिलकर युद्ध की स्थिति में दुश्मन सेना को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं। अमेरिका उत्तर कोरिया की पनडुब्बियों पर 2010 से नजर रख रहा है। दक्षिण कोरिया के नौसैनिक जहाज को एक पनडुब्बी ने तारपीडो हमला करके भारी नुकसान पहुंचाया था।

अमेरिका पर उत्तर कोरिया ने बीते जुलाई महीने में दो बार अंतर महाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण करके दबाव बढ़ा रखा है। अमेरिका और उसके मित्र राष्ट्रों की पनडुब्बी से मिसाइल हमले के परीक्षण के बाद चिंता बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रवक्ता ने एक बार फिर कहा है कि उनका देश उत्तर कोरिया के खिलाफ सभी तरह के विकल्पों पर विचार कर रहा है।

उत्तर कोरिया जल्द ही कोई अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा है कि उनका देश उत्तर कोरिया में सत्ता परिवर्तन की किसी योजना पर कार्य नहीं कर रहा है। वह सिर्फ चीन के साथ मिलकर उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार विकास कार्यक्रम को रोकना चाहता है। उत्तर कोरिया अगर अमेरिका के साथ सीधे वार्ता के लिए तैयार हो तो वह भी की जा सकती है।