रिलायंस फॉउंडेशन की चेयरपर्सन , रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर और देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी की दिनचर्या जानने की उत्सुकता तो  हर किसी को है पर जब आपको पता चलेगा कि देश की सबसे अमीर महिला नीता अंबानी अपना पूरा दिन कैसे बिताती हैं तो जानकर आप चौंक जायेंगे। देश की सबसे सफल महिलाओं में से एक नीता अंबानी के बारे में तो एक बात सच है कि वो सिर्फ ”मुकेश अंबानी की पत्नी ”
के नाम से नहीं जानी जाती बल्कि उन्होंने खुद की एक अलग पहचान बनायी। नीता अंबानी इस साल की आईपीएल विजेता टीम मुंबई इंडियंस की मालकिन भी हैं। वर्तमान समय में अंबानी परिवार की साख़ किसी भी साक्षात्कार की मोहताज नहीं हैं। अंबानी परिवार का हर एक सदस्य एक शाही जीवनशैली जीता है। आज हम आपके साथ नीता अंबानी की जीवनशैली के कुछ पल आपके साथ साझा करने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान हो जायेंगे –

1 -सुबह की एक कप चाय 3 लाख की  देश की सबसे अमीर महिला नीता अंबानी अपने दिन की शुरुआत आम महिला की तरह ही एक कप चाय से ही करती हैं पर इनकी चाय आम बिलकुल नहीं होती है। नीता अपने दिन की शुरुआत जापान की सबसे पुरानी और ब्रांडेड क्रॉकरी के ”नोर्टीक कप ” से ही चाय पीकर अपने दिन की शुरुआत करती हैं। नीता अंबानी की एक कप चाय की कीमत 3 लाख रुपये होती है।

2- ब्रांडेड घड़ियों की शौक़ीन हैं नीता अंबानी  नीता को ब्रांडेड घड़ियों का भी बहुत शौक है। उनके पास हाई ब्रांड्स और बहुत कीमती घड़ियों जैसे -बुल्गारी ,कार्टियर ,राडो ,गुसी ,कैल्विन और फोसिल आदि का बहुत बड़ा कलेक्शन हैं। नीता की हर एक घड़ी की कीमत कम से कम 10 ख रुपये होती है।

3- सबसे सस्ता बैग 30 लाख का  नीता अंबानी को दुनिया के सबसे ब्रांडेड और महंगे हैंड्सबैग्स का भी बेहद शौक है। पर आपको जानकार शौक लगेगा कि उनके पास सब से सस्ते बैग की कीमत 30 लाख रुपये है। दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड्स के बैग जैसे स्नेल ,गोयार्ड और जिम्मी छू का भी कलेक्शन नीता के पास है। उनके अधिकतर बैग्स के क्लच में छोटे -छोटे डायमंड भी लगे होते हैं। जिनकी कीमत ही 3 -4 मिलियन से शुरू होती है ।

 

4 -एक बार पहना फुटवियर दोबारा कभी नहीं पहना  आपको जानकार हैरानी होगी कि नीता ने आज तक जो भी फुटवियर पहना है उसका दोबारा कभी नहीं पहना है। नीता के पास पेड्रो ,ग्रैसिआ ,जिमी छू ,पेलमोढ़ा और मार्लीन जैसे ब्रांडेड शूज की बहुत बड़ी रेंज है। इन कीमती शूज को भी नीता ने सिर्फ एक बार ही पहना है और क्या आपको पता है कि उनके एक जोड़ी शूज की कीमत कम से कम 10 लाख रुपये होती है।