defecation

अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले बड़े गिरोह के सरगना रिछपाल सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों और अपराधियों को हथियार सप्लाई करने वाला बदमाश रिछपाल सिंह राजधानी में है। इसके बाद स्पेशल सेल ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले रिछपाल गैंग का एक सदस्य मणि सिंह गिरफ्तार हुआ था. वह यूपी चुनाव के दौरान हथियार सप्लाई करने के लिए दिल्ली आया हुआ था। मणि सिंह गिरोह के सरगना रिछपाल सिंह का भाई है। वह पांच साल से हथियारों की सप्लाई कर रहा था। मध्य प्रदेश के खरगोन में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी भी है।

रिछपाल और उसकी पर आरोप है कि गैंग मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, यूपी और दिल्ली में बड़े पैमाने पर अपराधियों को हथियार सप्लाई करता था। यह गिरोह नक्सलियों को भी हथियार मुहैया करता था। दिल्ली पुलिस ने उसके उपर एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। उसके गैंग के कई सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं।