Dasi, Maharaj, Rape, Lookout Circular, Delhi Police,Dati Maharaj, Rape Accuse 

नई दिल्ली. दिल्ली में रेप के मामले में दाती महाराज पर केस दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने शनि की साढ़ी साती बताने वाले दाती महाराज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। दाती महाराज पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 377, 354 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दाती महाराज की एक महिला (शिष्या) ने उन पर दुष्कर्म, अप्राकृतिक दुष्कर्म और यौन शौषण के आरोप लगाए हैं  शिष्या की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके दाती महाराज के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

महिला का आरोप है कि दाती महाराज पिछले दो साल से उसका यौन शोषण कर रहा था। लेकिन पहले महिला लोकलाज के कारण चुप रही लेकिन जब दाती महाराज अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने लगा तो महिला ने पुलिस में शिकायत कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 376 (दुष्कर्म), 377 (आप्रकृतिक यौन संबंध), 354 (छेड़छाड़) की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने छतरपुर के फतेहपुर बेरी थाने में मामला दर्ज किया है।

पीड़िता का आरोप है कि दाती महाराज दो साल से उसके साथ मंदिर के अंदर ही रेप कर रहा था। पीड़िता का आरोप है कि दाती महाराज उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता था। दिल्ली पुलिस ने छतरपुर के फतहपुर बेरी थाने में मामला दर्ज किया है। आप को बता दें कि दाती महाराज का शनिधाम दिल्ली के फतहपुर बेरी में ही है। यहीं पर दाती महाराज का ऑफिस भी है।