Breakup

नई दिल्ली: ब्रेकअप का दर्द वहीं जान सकता है जो इससे गुजर चुका हो लंबे समय से सीरियस रिलेशनशिप में रहने के बाद अचानक रिश्ते का टूट जाना बहुत दर्दनाक होता है। कुछ लोग तो ब्रेकअप के बाद इतने डिप्रेशन में चले जाते हैं कि उन्हें लगता है कि अब उनकी दुनिया में कुछ नहीं बचा।

रिश्ते की अगर शुरुआत अच्छी हो तो ऐसा जरूरी नहीं है कि इसका अंजाम भी अच्छा होगा। जब किसी के साथ आप प्यार में होते हैं तो आप हर समय उनके आस-पास, उनके साथ रहना पसंद करते हैं। लेकिन जब रिश्ते में थोड़ी दिक्कतें आने लगती है तब दूरी बढ़ने लगती है।
वह लाइफ में मूवऑन करने लगते है लेकिन आप तब भी उनसे वहीं उम्मीद करते हैं। ब्रेकअप के बाद सबसे पहला सबक जो मिलता है वह यह है कि दिल की हर ख्वाहिश पूरी होनी मुमकिन नहीं है। आपको यह बात समझ आने लगती है कि हमेशा वैसा नहीं होता जैसा आप चाहें।

रिलेशनशिप में पार्टनर्स दो पहियों की तरह होते हैं। एक भी अगर जरा सा लड़खड़ाए तो बैलेंस बिगड़ जाता है। इसलिए रिश्ते की गाड़ी को चलाने के लिए दोनों पहियों का ठीक होना जरूरी होता है। एक के गड़बड़ाने से सीधा असर दूसरे पर पड़ता है।

एक अच्छा जीवनसाथी बनना आसान नहीं है चाहे आपका साथी कितना भी अच्छा क्यों न हों। ब्रेकअप आपको वह सभी बातें सिखा देता है जिन वजह से आपके रिश्तों में खटास आई। अब जब आप कभी भी किसी और से रिश्ता जोड़ने की सोचेंगे तो उस से पहले उन सभी बातों का ध्यान रखेंगे जो आपके पिछले रिश्ते में खटास की वजह बनी थी।

प्यार जिंदगी में सिर्फ एक बार होता है…ये सोचकर बिल्कुल भी निराश न हों। शुरुआत में आपको अपने पार्टनर की हर बात अच्छी लगती है। आप उन्हें अपनी पूरी दुनिया मान लेते हैं, लेकिन समय के साथ आप अपने पार्टनर को गहराई से जानते हैं जिस वजह से रिश्तों में दरार आने लगती है। बता दें, कई बार रिश्तों में खटास आना भी अच्छा होता है क्योंकि वो रिश्ते जिनसे आप पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है उन रिश्तों का खत्म होना ही सही होता है।

अगर आप हर तरह से अपने पार्टनर पर निर्भर रहते थे तो ब्रेकअप के बाद आप खुद पर निर्भर रहना सिख जाएंगे। पहले आपको रोने के लिए पार्टनर के कंधे की जरूरत होती थी, तो अब आपको इस बात का एहसास हो जाता है कि आप खुद को संभाल सकते हैं। किसी और पर प्यार लुटाने के बजाय आप सबसे पहले खुद को प्यार करने लगेंगे।