अंडों

नई दिल्लीः बेहद विषैला कीटनाशक हाल ही में अंडों में मिला है। इंसानों की सेहत के लिए जो बहुत नुकसानदायक है। फिप्रोनिल नाम का एक बेहद जहरीला कीटनाशक यूरोपीय बाजारों के अंडों में मिला है।

फिप्रोनिल कीटनाशक यूरोपियन बाजारों के अंडों में पाया गया है। फिप्रोनिल कीटनाशक युक्त अंडे पाये जाने के बाद करीब 15 देशों में अगस्त से ही भय का माहौल है। जर्मनी की सबसे बड़ी सुपर मार्केट चेनों में शुमार आल्डी ने इसके बाद से अपने सैकड़ों स्टोरों से सभी अंडे वापस मंगाने की मुहिम शुरू कर दी है। जबकि प्रभावित मुर्गियों को मारने का काम नीदरलैंड में शुरू हो गया है। 15 यूरोपियन देशों स्लोवेनिया स्वीडन स्लोवाकिया डच यूके बेल्जियम हॉलैंड आईलैंड इटली पोलैंड रोमानिंया डेनमार्क लक्समबर्ग और ऑस्ट्रिया के बाजारों में भी यही हाल है। स्विटजरलैंड और हॉंग-कॉन्‍ग में भी अंडों में कीटनाशक पाए गए है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक फिप्रोनिल कैमिकल इंसान के शरीर में अगर अधिक मात्रा में चला जाए तो उसे लीवर किडनी जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती है। इंसान के थायरॉयड ग्रंथि को भी नुकसान पहुंच सकता है। इतना ही नहीं फिप्रोनिल कैमिकल इंसान के शरीर में अधिक जाने से उल्टी चक्कर और पेट के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत भी हो सकती है।

फिप्रोनिल का इस्तेमाल जानवरों को जुई किन्ने और मक्खी जैसे कीटों से आराम दिलाने के लिए किया जाता है ये कैमिकल खून चूसने वाले कीटों को मार देता है। यही फिप्रोनिल कैमिकल अंडों के दो बैच 1-NL 4128604 या 1-NL 4286001 में पाया गया है।

यूरोपियन हेल्थ कमशिनर वाइतेनिज ऐंद्रीयुकैतीज का कहना है कि अंडों में कीटनाशक को लेकर यूरोपीय संघ (ईयू) मंत्रियों की आपात बैठक बुलाएगा। कमशिनर वाइतेनिज ऐंद्रीयुकैतीज के मुताबिक ये समय एक-दूसरे देशों पर आरोप लगाने का नहीं है बल्कि शांति से बैठकर इस समस्या का हल निकालने का है।