कांग्रेस पार्टी का चुनाव में लगातार प्रदर्शन गिरता जा रहा है। चाहे वो लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा दोनों में ही कांग्रेस को मुँह की खानी पड़ी है। 2014 के लोकसभा चुनाव में हालात यहां तक आ गए थे की कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में सिर्फ दो अंको में सिमट के रह गयी थी। वहीँ हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश के 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से गठबंधन भी करना पड़ा था। इस गठबंधन के बावजूद उत्तर प्रदेश में यह गठबंधन जीत नहीं दर्ज कर पाया था।

अब खबर आ रही है कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को इस साल के अंत तक कांग्रेस के पार्टी अध्यक्ष के रुप में नियुक्त किया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की तारीख फिक्स कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 15 अक्टूबर तक हो सकते हैं। खबरों के अनुसार कांग्रेस के केंद्रीय निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष मौलपल्ली रामचंद्रन ने पार्टी की राज्य समितियों को एक अस्थायी संगठनात्मक चुनावों का एक कार्यक्रम भेजा है। जिसके अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 16 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच होना तक किया है।

पार्टी के सीईए ने राज्य समितियों को 15 मई तक सदस्यता अभियान पूरा करने के निर्देश दिए है। कांग्रेस कार्य समिति पार्टी में निर्णय लेने वाला उच्चतम संगठन है

बता दें कि कॉंग्रेस की मौजूदा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी लंबे समय से बीमार चल रही हैं।