Madhya Pradesh, Assembly Election, BJP Government, Opinion Poll, Shivraj Singh Chauhan, Congress

भोपालः मध्यप्रदेश में इसी साल होने वाले चुनाव को लेकर एक टीवी ने सर्वे करवाया है। सर्वे के मुताबिक राज्य में एक बार फिर से शिवराज सिंह चौहान की सरकार आएगी। हालांकि इस बार भाजपा की सीटें घटेंगी। 15 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुए इस ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा को 230 विधानसभा सीटों में से 153 सीटें मिलेंगी। 2013 में भाजपा को 165 सीटें मिली थीं। इस बार भाजपा को 12 सीटों का नुक्सान हो रहा है।
PunjabKesari
किसको मिलेंगी कितनी सीटें

कांग्रेस के हिस्से में 51 सीटें आएंगी, हालांकि पिछली बार पार्टी की झोली में 58 सीटें आई थीं। कांग्रेस को 7 सीटों का नुकसान हो रहा है।
बहुजन समाज पार्टी को 12 सीटें मिल सकती हैं।
14 सीट निर्दलियों के खाते में जा सकती हैं।
PunjabKesari
शिवराज सिंह चौहान पंसदीदा सीएम

सर्वे के मुताबिक राज्य के लोगों की मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान पहली पंसद है। 61 फीसदी लोगों ने शिवराज को उपयुक्त सीएम बताया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए 71 साल के कमलनाथ को 4 फीसदी वोट मिले।
मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से लोगों को ज्योतिरादित्य सिंधिया बेहतर लगे। 17 फीसदी लोगों ने ज्योतिरादित्य को पसंद किया।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को 4 और अजय सिंह को 6 फीसदी लोगों ने पसंद किया।