Indian army

पाकिस्तान ने बुधवार को एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर कई घंटों से छोटे हथियार, आटोमैटिक्स और मोर्टाररों से गोलीबारी कर रही है। भारतीय सेना भी जोरदार और प्रभावी ढंग से जवाब दे रही है। फायरिंग अभी भी जारी है।

भिम्बर गली में भी किया सीजफायर उल्लंघन-
हाल ही में पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के भिम्बर गली में भी सीजफायर का उल्लंघन किया था। सीमा पार से की गई गोलीबारी में नायक महेंद्र चेमजंग शहीद हो गए थे। घटना दोपहर करीब एक बजे की है, जब पेट्रोलिंग पार्टी इलाके में गस्त पर थी। उस वक्त पुंछ की चेरा पोस्ट पर सीमा पार से की गई फायरिंग में नायक महेंद्र चेमजंग शहीद हो गए।

बीते दिन भी पाकिस्तान की ओर से पुंछ इलाके में सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। इस गोलीबारी में पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार दागकर सीमावर्ती दर्जनों गांवों और चौकियों को निशाना बनाया था। पाक फायरिंग में 2 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य नागरिक घायल हो गए थे।