Rape

पुलिस ने एक 19 वर्षीय अविवाहित युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 72 वर्षीय एक बुजुर्ग के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते हुए तफ्तीश अधिकारी एएसआई रमेश लाल ने बताया है कि पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि वह घरों में साफ-सफाई करने का काम करती है। कुछ दिन पहले सुच्चा सिंह पुत्र सरुप सिंह वासी मोहल्ला रामदासिया, वार्ड नंबर 18, डेराबस्सी के संपर्क में वह आई। उसने बताया था कि मोहन नगर में 5 नंबर गली में एक वकील की कोठी में एक काम वाली की जरुरत है। इस कोठी की देखभाल खुद सुच्चा सिंह करता है।

बुधवार सुबह वह सुच्चा के पास आई, तो वह उसे मोहन नगर वाली कोठी में ले गया, जहां पर उसका मालिक नहीं था। वक्त सुबह करीब 11 बजे का था। वह कोठी में उसके मालिक के आने का इंतजार करने लगी, मगर उसी दौरान सुच्चा सिंह ने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

आईओ ने बताया कि युवती एक नजदीकी गांव की रहने वाली है। उसने परिजनों को साथ लेकर पुलिस में शिकायत की। जिस पर उसे डेराबस्सी के सिविल अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को पीडि़ता का मेडिकल करवाया गया। बहरहाल, पुलिस ने सुच्चा सिंह के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर, उसे बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।