Myanmar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की म्यांमार यात्रा का गुरुवार यानि आज आखिरी दिन है। गुरुवार सुबह पीएम मोदी ने यांगून के श्वेदागोन पगोडा का दौरा किया। मोदी ने यहां पूजा-अर्चना भी की। आपको बता दें कि पीएम गुरुवार को बादशाह बहादुर शाह जफर की मजार भी जाएंगे।

इससे पहले बुधवार को पीएम मोदी ने म्यांमार में रह रहे भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया था। मोदी ने अपने संबोधन में यहीं नहीं उन्होंने वहां प्रवासी भारतीयों को‍ विश्वास दिलाया कि भले ही वह विदेश में रह रहे हों, मगर उनकी मदद के लिए भारत हमेशा तैयार है। इसके अलावा उन्होंने उनके साथ न्यू इंडिया का विजन भी साझा किया है।

म्यांमार से कुल 11 समझौते-
म्यांमार दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की के साथ डेलिगेशन लेवल की वार्ता की। दोनों नेताओं ने वार्ता के बाद साझा प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। भारत और म्यांमार के बीच कुल 11 समझौते हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की के साथ मुलाकात करने के बाद साझा प्रेस वार्ता को संबोधित किया था।

पीएम ने कहा कि भारत म्यांमार की चिंता में भागीदार है। हम भारत की चुनौतियों को समझते हैं, पड़ोसी होने के नाते सुरक्षा के मोर्चे पर हमारी मुश्किलें एक जैसी ही हैं। पीएम मोदी ने कहा है कि बतौर पड़ोसी और एक्ट ईस्ट पॉलिसी के संदर्भ में म्यांमार के साथ रिश्ते मजबूत करना भारत की प्राथमिकता है।