priya prakash3

मुंबई: मलयालम एक्ट्रैस प्रिया प्रकाश का दीवाना पूरा इंड‍िया है। सोशल मीडिया पर वायरल मलयालम फिल्म ‘उरु आदर लव’ के गाने ‘मानिक्य मलाराया पूवी’ में प्रिया प्रकाश ने अपने एक्सप्रेशन से खूब सुर्ख‍ियां बटोरी थी। प्रिया ने बॉलीवुड की भी जानी-मानी अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ दिया है। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। प्रिया प्रकाश के एक दिन में 606k फॉलोवर्स बढ़े थे। यह संख्या गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्रियों सनी लियोन, दीपिका पादुकोण से भी कहीं ज्यादा है।

प्रिया इस मामले में काइली जेनर और फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मात देने के बेहद करीब हैं। फिलहाल प्रिया के इंस्टाग्राम पर 5.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
सूत्रों के मुताबिक अपनी फॉलोवर्स की लगातार बढ़ती तादाद और लोकप्रियता के चलते प्रिया को प्रत्येक सोशल मीडिया पोस्ट के बदले 8 लाख रुपए मिल रहे हैं।