यूँ तो बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी इंटेलिजेंस के लिए जानी जाती हैं। लेकिन बीते दिनों प्रियंका ने सिक्किम के बारे में कुछ ऐसा कह दिया कि वो सोशल मीडिया में बुरी तरह ट्रोल हो गयीं। बात इस हद तक बढ़ गयी कि बाद में प्रियंका को लिखित माफ़ी तक मांगनी पड़ गयी।

दरअसल बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने सिक्किम को उग्रवाद से परेशान राज्य बता दिया था। इस मामले में उन्होंने लिखित में माफी मांग ली है। इसके लिए प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है.

अपनी स्टेटमेंट में प्रियंका लिखा है, ‘मैंने जो भी कहा उसे लेकर मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं थी। मैंने जो भी कहा उसका संबंध मेरी फिल्म से था। मेरी किसी भी बात से अगर सिक्किम के लोग आहत हुए हैं, तो मैं इसके लिए तहेदिल से माफी मांगती हूं। मैंने जो भी कहा मैं उसकी पूरी जिम्मेदारी लेती हूं। मेरा और मेरी टीम का इस फिल्म में काम करने का अनुभव बेहतरीन रहा है। मैं सिक्किम सरकार के हर सहयोग के लिए उनकी आभारी हूं। ‘

 pahuna

आपको बता दें कि प्रियंका अपनी फिल्म ‘पहुना’ के लिए टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आयी हुईं थीं। इस फिल्म को खुद प्रियंका ने प्रोड्यूस किया है। पाखी टायरवाला ने फिल्म को निर्देशित किया है। कहानी के केंद्र में दो नेपाली बच्चे हैं। यहाँ फेस्टिवल में प्रियंका ने सिक्किम को उग्रवाद से परेशान राज्य बता दिया था। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। इससे पहले जॉर्डन में सीरियाई शरणार्थी बच्चों की वजह से उन्हें ट्रोल का शिकार होना पड़ा था।

हालांकि इस मामले पर अब प्रियंका चोपड़ा ने सिक्किम सरकार से माफी मांग ली है।आपको बता दें कि साल 2013 में सिक्किम को सबसे कम अपराध वाला राज्य माना गया था।