चेतेश्वर पुजारा भारत की ओर से भारत में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज बन गयें हैं। पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाते हुए, 202 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 525 गेंदों का सामना किया जो की भारत में भारत के तरफ से सबसे ज्यादा गेंदे खेलने का रिकॉर्ड है।

जानें पुजारा से पहले भारत की तरफ से किसने कितनी ज्यादा गेंदे खेलीं
(1)राहुल द्रविड़ – 270 रन, 495 गेंदे, पाकिस्तान 2004
(2)नवजोत सिंह सिद्धू – 201 रन, 491 गेंदे, वेस्टइंडीज 1997
(3)रवि शास्त्री – 206 रन, 477 गेंदे, ऑस्ट्रेलिया
(4)वीवीएस लक्ष्मण – 281 रन, 452 गेंद, बनाम ऑस्ट्रेलिया 2001
(5)विनोद कांबली – 224 रन, 411 गेंद, बनाम इंग्लैंड, 1993
(6)सुनील गावस्कर – 236 रन, 425 गेंद, बनाम वेस्टइंडीज, 1983
(7)अंशुमान गायकवाड़ – 201 रन, 436 गेंद, बनाम पाकिस्तान, 1983

राहुल द्रविड़ के संन्यास लेने के बाद दाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया की नई दीवार बन चुके हैं।
इस मुकाबले से पहले 29 वर्षीय पुजारा ने 46 टेस्ट में 49.84 के औसत व 48.80 के स्ट्राइक रेट के साथ 3539 रन बनाए थे। पुजारा के खाते में 14 अर्धशतक और 10 शतक थे।