मुंबई : फेमस हॉलीवुड एक्टर और सोशल एक्टिविस्ट रिचर्ड गेरे पर चीन ने प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।इसका कारण ये है कि गेरे ने तिब्बत इंडेपेंडेंस मूवमेंट का समर्थन किया था। गेरे के इस कदम से चीन बौखला गया था।रिचर्ड गेरे का जन्म 31 अक्टूबर,1949 को हुआ था। उनका भारत से गहरा नाता रहा है। वे भारत में रहने वाले बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के अनुयायी हैं। वे इंटरनेशनल बुद्धिस्ट फेडरेशन के वैश्व‍िक राजदूत हैं।उन्होंने अपना धर्म बदलकर इस धर्म को अपनाया था।पर भारत में हॉलीवुड एक्टर गेरे उस समय चर्चा में अधिक आये थे जब उन्होंने जयपुर में 15 अप्रैल, 2007 को एड्स के प्रति अवेयरनेस पर हुए एक इवेंट में गेरे ने शिल्पा शेट्टी को पब्ल‍िकली किस कर लिया था।इसके बाद ही गेरे का भारत में काफी विरोध हुआ और कोर्ट में उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था।इसके बाद साल 2015 में गेरे ने अपने भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। हालांकि, इस मुलाकात का मकसद क्या था ये सामने नहीं आया।

गेरे और उनसे 21 साल छोटी सुपरमॉडल गर्लफ्रेंड पदमा लक्ष्‍मी का अफेयर काफी सुर्ख़ियों में रहा था। दोनों 2014 में एक रेस्तरां में साथ देखे गए थे।उसके बाद लक्ष्‍मी ने लेखक सलमान रश्‍दी से शादी की थी। पर ये रिश्ता अधिक समय तक नहीं टिक पाया और साल 2007 में उनका तलाक हो गया था।

रिचर्ड गेरे ने अमेरिकन जिगोलो (1980) नाम की हॉलीवुड फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभाई थी। फिल्मों में अपने बोल्ड किरदार की वजह से ही गेरे को अमेरिका में सेक्स सिंबल के तौर पर देखा जाने लगा था।