मुंबई ,बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान बिग ज़ी एंटरटेनमेंट अवार्ड्स 2017 में तीन अलग -अलग अवतार में परफॉर्म करते हुए नज़र आएंगे।

सलमान जो पिछली बार दर्शकों को अपने foot -taping परफॉरमेंस से दीवाना बना चुकें है इस साल अवार्ड शो में तीन डिफेरेंट्स अवतारों में परफॉर्म करते नज़र आएंगे।
सूत्रों के अनुसार अपने फर्स्ट पार्ट में सलमान अपने रोमांटिक अवतार में अपनी फिल्मों के रोमांटिक सांग में परफॉर्म करते नज़र आएंगे।

अवार्ड शो में सलमान का दूसरा पार्ट काफी स्पेशल होगा जिसमें  वो अपने हिट ट्रैक्स पर थिरकते नज़र आएंगे जैसे ”बेबी को बेस पसंद है ”और ”हुड हुड दबंग ” .अवार्ड शो में सलमान की परफॉरमेंस का तीसरा अवतार दर्शकों के लिए सरप्राइज होगा।

इस अवार्ड शो को फिल्ममेकर करन जोहर और एक्टर -कॉमेडियन सुनील ग्रोवर होस्ट करते हुए नज़र आएंगे। बिग जी एंटरटेनमेंट अवार्ड शो 13 अगस्त को टीवी पर प्रसारित किया जायेगा।