राहुल खन्ना

बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना को शुक्रवार को मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनके शरीर में पानी की कमी की वजह से अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा। गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में उनका इलाज चल रहा है। विनोद खन्ना राजनीति में वह पंजाब की गुरदासपुर सीट से बीजेपी के सांसद भी हैं।

देखें विनोद खन्ना की फोटो जिसमें  वह बहुत ही कमजोर लग रहें हैं

get well soon mr. vinod khanna.jpg

खबरों के अनुसार 70 वर्षीय विनोद खन्ना को ब्लैडर कैंसर है। हालांकि, इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना ने बताया था कि डैड अब बिल्कुल स्वस्थ हैं और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।