Shashi Kapoor, Jenifer, Prithvi Raj Kapoor, Prithvi Theatre

मुंबई। सोमवार को मशहूर फिल्म अभिनेता एवं दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।

मिली जानकारी के अनुसार शशि कपूर काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और शनिवार को उन्हें छाती में दर्द की शिकायत के बाद कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था ,जहां उन्होंने सोमवार अपराह्न अंतिम सांस ली। पद्म भूषण प्राप्त शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को हुआ था। उन्होंने 160 से अधिक फिल्मों में बतौर अभिनेता भूमिका निभायी है।

शशि कपूर पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। पृथ्वीराज के तीन बेटे थे। राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर। शशि कपूर की वाइफ जेनिफर का निधन कैंसर से 1984 में हुआ था। करीबी बताते हैं कि जेनिफर के जाने के बाद वे काफी अकेले पड़ गए थे। उनके तीन बच्चे हैं – कुणाल कपूर, करन कपूर और संजना कपूर।

शशि कपूर ने पृथ्वी थिएटर के नाटक ‘शकुंतला’ से अपने करियर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म ‘आग’ थी। इसे उनके बड़े भाई राज कपूर ने बनाई थी। ‘आवारा’ फिल्म में शशि ने अपने बड़े भाई राज कपूर के बचपन का रोल किया था।

फिल्मों में उनकी एंट्री यश चोपड़ा की फिल्म ‘धर्मपुत्र’ से हुई थी। शशि ने करीब 160 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया था।