shikhar dhawan

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 5 वनडे मैचों की सीरीज का पांचवा और आखिरी वनडे मैच आज खेला जाना है। बता दें कि भारतीय टीम सीरीज में 4-0 से आगे है। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा।श्रीलंका के खिलाफ पांचवे वनडे से पहले भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन बाहर हो गए हैं। शिखर धवन अपनी बीमार मां को देखने के लिए रविवार को वापस भारत लौट आएंगे।

बीसीसीआई के मुताबिक शिखर धवन की मां बीमार हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और वह तेजी से सुधार कर रही हैं।

बीसीसीआई की चयन समिति ने धवन की जगह किसी खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की है। शिखर धवन की जगह अंतिम वनडे मैच में अजिंक्य रहाणे को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए उतारा जा सकता है। बता दें कि अजिंक्य रहाणे ने श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में एक मैच भी नहीं खेला है।

भारतीय टीम की निगाहें सीरीज का 5-0 से सफाया करने पर होगी। आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम श्रीलंका को हराकर वनडे सीरीज भी 5-0 से अपने नाम कर लेगी।

आखिरी बार दोनों टीमों का सामना नवंबर 2014 में हुआ था जब श्रीलंकाई टीम 5-0 से हार गई थी। बता दें कि 2019 विश्व कप के लिए श्रीलंका की टीम क्वालीफाई करने का मौका गंवा चुकी है।

भारत ने इससे पहले न्यूजीलैंड को 2010-11 में और इंग्लैंड को 2012-13 में 5-0 से हराया था। इंग्लैंड टीम अकेली ऐसी टीम है जो दो बार भारत से 5-0 से हारी है।

संभावित टीम
भारत : विराट कोहली (कप्तान) , शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमरा, भुवनेश्वर कुमार, शरदुल ठाकुर

श्रीलंका : उपुल थरंगा (कप्तान) , लसिथ मलिंगा, धनंजय डिसिल्वा, दिलशान मुनावीरा, लाहिरू तिरिमन्ना, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, कुशल मेंडिस , मिलिंदा सिरिवर्धने, मलिंडा पुष्पकुमारा, अकिला धनंजया, लक्ष्ण संदाकन, तिसारा परेरा, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंता चामीरा, विश्वा फर्नांडो