Australia

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 5 वनडे मैचों की सीरीज का पांचवा और आखिरी वनडे मैच आज खेला जाना है। बता दें कि भारतीय टीम सीरीज में 4-0 से आगे है। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा।

भारतीय टीम की निगाहें सीरीज का 5-0 से सफाया करने पर होगी। आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम श्रीलंका को हराकर वनडे सीरीज भी 5-0 से अपने नाम कर लेगी।

पिछले मुकाबले में भारतीय टीम के द्वारा बनाये गए 375 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम केवल 207 रन ही बना सकी और भारत ने यह मुकाबला 168 रनों से अपने नाम किया। भारतीय टीम के लिए कप्तान विराट कोहली ने 131 रनों की शतकीय पारी और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार शतक (104) लगाया। अंत में मनीष पांडे ने 50 और धोनी ने 49 रनों की नाबाद बेहतरीन पारियां खेली।

आखिरी बार दोनों टीमों का सामना नवंबर 2014 में हुआ था जब श्रीलंकाई टीम 5-0 से हार गई थी। बता दें कि 2019 विश्व कप के लिए श्रीलंका की टीम क्वालीफाई करने का मौका गंवा चुकी है।

भारत ने इससे पहले न्यूजीलैंड को 2010-11 में और इंग्लैंड को 2012-13 में 5-0 से हराया था। इंग्लैंड टीम अकेली ऐसी टीम है जो दो बार भारत से 5-0 से हारी है।

श्रीलंका अंतिम एकादश में एक बदलाव कर सकता है। कप्तान उपुल थरंगा 2 मैच बाद वापसी करेंगे। शिखर धवन पहले मैच में शतक लगाने के बाद फ्लॉप नजर आये। शिखर धवन अपनी बीमार माँ को देखने के किये वापस भारत लौट आये हैं। इस कारण धवन आखिरी एकदिवसीय और एकमात्र टी20 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। पांचवें वनडे मैच में कप्तान कोहली, धवन के स्थान पर भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को मौका दे सकते हैं।

संभावित टीम
भारत : विराट कोहली (कप्तान) , शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमरा, भुवनेश्वर कुमार, शरदुल ठाकुर

श्रीलंका : उपुल थरंगा (कप्तान) , लसिथ मलिंगा, धनंजय डिसिल्वा, दिलशान मुनावीरा, लाहिरू तिरिमन्ना, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, कुशल मेंडिस , मिलिंदा सिरिवर्धने, मलिंडा पुष्पकुमारा, अकिला धनंजया, लक्ष्ण संदाकन, तिसारा परेरा, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंता चामीरा, विश्वा फर्नांडो