shilpa shinde,sunil grover,dr gulatti,fight,bollywood

मुंबईः मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर इन दिनों अपने नए कॉमेडी शो ‘जियो धन धना धन’ में बिजी चल रहे हैं। इस शो में सुनील ग्रोवर के साथ ‘बिग बॉस’ फेम शिल्पा शिंदे भी हैं। दोनों कलाकार मिलकर दर्शकों को हंसाने में जुटे हुए हैं। उनका शो भी दर्शको को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन अब हाल ही में सुनील और शिल्पा शिंदे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनील और शिल्पा दोनों हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं।

हालांकि ये वीडियो उनके शो का एक हिस्सा है जिसमे वह पति-पत्नी की भूमिका निभा रहे हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस शो में अली असगर, सुगांधा मिश्रा, सुरेश मेनन, परेश गनात्रा, शिवानी दांडेकर और अर्चना विजय सहित तमाम बॉलीवुड और क्रिकेट की हस्तियां इस शो का हिस्सा हैं। वहीं सुनील ग्रोवर को लेकर खबर आई है कि उन्हें विशाल भारद्वाज ने फिल्म ऑफर की है, जिसमें वह लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा भी वह सुपरस्टार सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘भारत’ में नजर आएंगे।