Six Packs Abs

अगर आप भी अपने सिक्स पैक एब्स बनाना चाहते हैं तो हम आपको असरदार एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहें हैं जो आपके सिक्स पैक एब्स बनाने में मदद करेगा। अगर आप ये रोजाना सही से करेंगे तो सिक्स पैक्स एब्स बनाना आपके लिए मुश्किल नहीं होगा।

साइकिलिंग
एब्स बनाने के लिए साइकिलिंग एक अहम एक्सरसाइज है। जरूरी नहीं कि इसके लिए आप साइकिल पर ही साइकिलिंग करें, बिना साइकिल के भी साइकिलिंग के मूवमेंट आपके लिए उतने ही प्रभावी हो सकते हैं।

मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और हाथों की मदद से अपने सिर को ऊपर उठाएं। घुटने को छाती से लगाएं और फिर पैरों से साइकिल का पैडल चलाने की कोशिश करें। पहले बाएं पैर से और फिर दाएं पैर से। 12 से 16 बार का एक सेट बनाएं और एक से तीन बार इसे दोहराएं।

वर्टिकल लेग क्रंच
यह एक्सरसाइज शरीर को लचीला बनाने के साथ-साथ एब्स बनाने में मददगार है। मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और पैरों को ऊपर उठाएं जिससे शरीर 90 डिग्री के कोण में हो। हाथों को सिर के पीछे क्रॉस करके सपोर्ट दें। अब सीने से पैर छूने का प्रयास करें। इसे 12 से 16 बार अधिकतम तीन सेट्स में करें।

हील क्रंच
पीठ के बल लेट जाएं और पैरों को मोड़ लें, याद रहे कि आपके तलवे जमीन से छूने चाहिए। दोनों हाथों को क्रॉस करके सिर के नीचे लाएं। शरीर के निचले हिस्से का भाग एड़ियों पर दें और पंजे उठा लें। शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाने की कोशिश करें। 12 से 16 बार करें। एक से तीन सेट्स कर सकते हैं।

प्लैंक एक्सरसाइज
प्लैंक एक्सरसाइज कमर के लिए भी अच्छी एक्ससाइज है।

पेट के बल मैट पर लेट जाएं। माथे को जमीन से छूने दें। अब शरीर के ऊपरी हिस्से का भाग कोहनी पर देते हुए कोहनी को जमीन से टिकाएं। पैरों को पंजों पर टिकाएं। अब अपने पेट व जांघों को ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करें। 20 से 30 सेकेंड रुकें और सामान्य हो जाएं।