alka yagnik

बॉलीवुड में सुरीली आवाजों की अगर बात करी जाये तो उनमें अल्का याग्निक का नाम टॉप में आता है। सुरों की मलिका अल्का ने अपनी आवाज के बल पर लोगों के दिलों पर राज किया है और आज भी राज करती हैं।

अल्का याग्निक का आज 51वां जन्मदिन हैं। उनका जन्म कोलकाता में रहने वाले एक गुजराती परिवार में 20 मार्च 1966 को हुआ था। उन्होंने 6 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था।

अल्का याग्निक ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो पर गाना गाकर की थी। जब वह दस साल की थीं तब उनकी मां उन्हें मुंबई ले आयी थी, यहीं से उनके सिंगिंग करियर को नई ऊंचाईयां मिलनी शुरू हो गयी थी। अल्का ने अभी तक कम से कम 1114 फिल्मों में 2482 से भी ज्यादा गाने गाए हैं।

अल्का यागनिक के ये दस गानें जिन्हें सुनकर आप हो जायेंगे दीवाने

1.) अगर तुम साथ हो… (तमाशा- 2015)

2.) टिप-टिप बरसा पानी… (मोहरा- 1994)

3.) तुझे याद न मेरी आई… (कुछ-कुछ होता है- 1998)

4.) परदेसी-परदेसी…. (राजा हिंदुस्तानी- 1996)

5.) चांद छुपा बादल में… (हम दिल दे चुके सनम- 1999)

6.) चुरा के दिल मेरा… (मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी- 1994)

7.) बोले चुड़ियां, बोले कंगना… (कभी खुशी कभी गम- 2001)

8.) मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है… (लावारिस- 1981)

9.) तुमसे मिलना बातें करना…. (तेरे नाम- 2003)

10.) दिलबर दिलबर… (सिर्फ तुम- 1999)